Haldwani News: शराब की खेप के साथ स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्कूटी से शराब की खेप लेकर जा रहा शातिर तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News: सब्जी खरीद रहे युवक पर हमला, बुरी तरह पीटा, रिपोर्ट दर्ज

 

जानकारी देते हुए काठगोदाम पुलिस ने बताया कि रविवार को दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी महेन्द्र राज सिंह, का. चन्दर सांमन्त और उमेश प्रसाद चेकिंग पर थे। इसी दौरान स्कूटी संख्या यूके 04 एई 1680 सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसे रोक कर चेक किया गया तो उसके पास से देसी और अंग्रेजी शराब के 68 पव्वे बरामद हुए। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुंवरपुर बागजाला देवलातल्ला निवासी बिक्रम सिंह पुत्र खीम सिंह रावत बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें-  Haldwani News: अपनी मांगों को लेकर शहर में गरजे भूतपूर्व सैनिक, OROP समेत कई मांगे शामिल  

संबंधित समाचार