उप्र: जौनपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, तीन की मौत, नौ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में महीनों से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि नौ घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि फिरोजपुर गांव निवासी रामचंर पासवान और …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में महीनों से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि नौ घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि फिरोजपुर गांव निवासी रामचंर पासवान और पड़ोसी राम खेलावन पासवान के बीच आबादी की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 17 अगस्त को न्यायालय के आदेश के क्रम में मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम द्वारा जमीन की पैमाइश की गई थी, इसके बावजूद आज इसी भूमि पर रामचंदर ने निर्माण कार्य शुरु कर दिया। जिसका राम खेलावन के पक्ष ने विरोध विरोध किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद आपस में जमकर मारपीट हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिए।

इस घटना एक पक्ष के रामचंदर, बैजनाथ, राजेश, मुकेश, अर्जुन, भीम, बिंदेश, इन्द्रेश और भाना देवी तथा दूसरे पक्ष के राम खेलावन, जियालाल, पप्पू, धर्मेन्द्र, निन्हू और केशव घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राम चन्द्र (60) और उसके भाई बैजनाथ (45) तथा दूसरे पक्ष के रामखेलावन (60) की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस घटना में घायल नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में गंभीर हालत देखते हुए जियालाल को वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक शाहगंज जितेंद्र कुमार दुबे सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

संबंधित समाचार