बरेली: कैसे पूरा होगा लक्ष्य?, एक प्रतिशत भी गेहूं खरीद नहीं...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक महीने से हो रही खरीद, जिले को 1.80 लाख मीट्रिक टन का मिला है लक्ष्य

बरेली, अमृत विचार। एक महीने में एक प्रतिशत भी गेहूं खरीद नहीं हो सकी है, ऐसे में 1.80 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य पाना टेढ़ी खीर साबित होगा। अधिकारियों के अलावा केंद्र प्रभारियों को भी खरीद को लेकर चिंता सता रही है।

जिले में 1 अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए छह एजेंसियों के 121 क्रय केंद्र बनाए हैं। शासन के कई स्तर पर छूट देने के बाद भी गेहूं खरीद में तेजी नहीं आई है। डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय का कहना है कि फिलहाल 15 जून तक खरीद होनी है।

विभागीय अफसरों का दावा है कि जिले में 966 किसानों से गेहूं खरीद हुई है। अब 338 किसानों का 70.92 फीसदी भुगतान 243 लाख रुपये खरीद एजेंसियां कर चुकी हैं। 99.25 लाख रुपये का भुगतान अभी अटका है। बारिश के बाद अब खरीद और प्रभावित होगी।

एमएसपी से अधिक भाव बाजार में मिल रहा
सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। जबकि मौजूदा समय में बाजार में गेहूं का भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। जो कि शासन के तय भाव से कहीं अधिक है। इसलिए भी किसानों ने केंद्रों से दूरी बना ली है। इस भाव में ओर बढ़ोतरी होने की किसान संभावना जता रहे हैं। इसके चलते वह बचा हुआ गेहूं घरों में ही स्टॉक किए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे 74 पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम, कटेगा वेतन

संबंधित समाचार