पीलीभीत: राज्यमंत्री ने सांसद पर फिर साधा निशाना, बोले- विरासत में गद्दी तो मिल सकती है पर बुद्धि नहीं... देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एक बार फिर बिना नाम लिए सांसद पर निशाना साधा। कहा कि विरासत में गद्दी तो मिल सकती है पर बुद्धि नहीं... पिछले दिनों पिता पर हुई टिप्पणी से जुड़े एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि मैं गौरीशंकर धाम में खड़ा हूं।

यह पवित्र धाम है हमारी पार्टी और सरकार ने बुजुर्गों की इज्जत करना सिखाया है। मैं उनके पिताजी और दादी को नमन करता हूं। लेकिन उनको इस तरह की भाषा बोलना शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि मेरी नजर में मां का दर्जा बहुत बड़ा है, इसलिए मैं उनकी मां के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा ।

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद फंड का कुछ प्रकरण है।उन्होंने कहा कि विरासत में गद्दी तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं। दरअसल पिछले दिनों सांसद वरुण गांधी ने अपने ही सरकार मंत्री पर निशाना साधते हुए एक बयान दिया था। जिसके बाद राज्यमंत्री ने भी पलटवार किया था। रविवार को जब मन की बात सुनकर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मंदिर से बाहर आए तो पत्रकार वार्ता में उन्होंने सांसद पर पलटवार किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बहु ने परिवार को बुलाकर पीटा तो सास ने जहर खाकर दे दी जान 

संबंधित समाचार