Sudan Conflict: अब तक UP के 391 लोगों की ऑपरेशन कावेरी के जरिये हुई घर वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । सूडान में छिड़े संघर्ष के बीच भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी के जरिए अपने नागरिकों को सकुशल वापस लाने में दिन रात जुटी हुई है। वहीं उप्र. के भी अब तक 391 लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाने में शासन कामयाब रहा। सूडान से लौटे राज्य के तमाम जिलों के लोगों के लिए लिए वॉल्वो बसों और कारों की व्यवस्था की गई है। इसके जरिये वापस लौटे नागरिकों को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरे अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

दरअसल, सूडान में जारी संघर्ष ने पूरे देश में भीषण उत्पात मचा रखा है। इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के जरिए अपने लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है। इस अभियान में अब तक भारत के 2700 से ज्यादा नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। वहीं उप्र. के 34 जिलों के 391 लोग जो अबतक सूडान में फंसे हुए थे, उन्हें भी सकुशल उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। इनमें सर्वाधिक संख्या लखनऊ (67), देवरिया (61), गोरखपुर (46), कुशीनगर (38), बलिया (33) और आजमगढ़ (29) के निवासियों की है।

इसी तरह अब तक कानपुर (11), बस्ती (9), गाजीपुर( 15), वाराणसी (8), सुल्तानपुर (1), प्रयागराज (4), मऊ (16), फतेहपुर (5), अंबेडकरनगर (3), मथुरा (1), अयोध्या (2), मुजफ्फरनगर (5), गाजियाबाद (1), जौनपुर (13), बहराइच (1), गोंडा (1), संत कबीर नगर (1), सिद्धार्थनगर (3), गौतमबुद्ध नगर (4), बरेली (3), प्रतापगढ़ (1), बलरामपुर (1), मेरठ (1), चंदौली (2), मिर्जापुर (1), महराजगंज (1), बागपत (1) और बिजनौर (2) के लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया गया है। बीते शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के 75 लोगों की सकुशल घर वापसी हुई है।


ये भी पढ़ें -लखनऊ: बागियों पर BJP संगठन ने की सख्त कार्रवाई, कई नेता पार्टी से निष्कासित

संबंधित समाचार