बांदा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नरैनी/बांदा , अमृत विचार। जिले में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपनी मौसी के लड़के के साथ रिश्तेदारी से घर लौट घर वापिस आ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

कोतावली क्षेत्र के मुगौरा निवासी युवराज (28) पुत्र लालाराम अपनी मौसी के लड़के अरविन्द (16) पुत्र रामबहादुर निवासी बड़नपुर जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) के साथ रविवार की रात कालिंजर की तरफ जा रहा था। तभी गुड़ाकला चौकी क्षेत्र के बजरंग चौराहा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने कोतावली पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।  जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही युवराज की मौत हो गई। जबकि अरविन्द की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है । 
 
रिक्शे वाले को टक्कर मारकर भागा था ट्रक 
राहगीरों के मुताबिक ट्रक चालक नरैनी में एक रिक्शा वाले को टक्कर मारकर भाग रहा था। इसके बाद कालिंजर मार्ग पर जा रहे ट्रक ने इन बाइक सवारों को पीछे से बजरंग चौराहा गुढ़कला के पास टक्कर मारी। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने शराब के नशे में था। 

समय से आती एंबुलेंस तो बच जाती जान 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में अगर समय से एंबुलेंस आ गई होती युवक की जान बच सकती थी। अस्पताल में मौजूद परिवारीजनों ने बताया है कि 108 नंबर एम्बुलेंस को 6 बार फोन किया गया लेकिन आधा घंटा तक गाड़ी नहीं आई। इसके बाद डा. दिनेश के कई बार फोन करने के पौन घंटे बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। परिजनों ने कहा कि अगर समय से एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद युवराज की जान बच जाती।

ये भी पढ़ें -Road Accident in Mexico : मेक्सिको में एक पर्यटक बस गहरी खाई में गिरी, 18 लोगों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म