उप्र: अब रात एक बजे के बाद डीएल बनवाने की मिलेगी तारीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अब रात में एक बजे के बाद ही डीएल आवेदकों को डीएल बनवाने की तारीख मिलेगी। अभी तक रात 12 बजे के बाद सारथी फोर साफ्टवेयर पर वही आवेदक तारीख लेते पाते थे जिन्होंने पहले से ऑनलाइन फार्म भरकर फीस का भुगतान कर दिया होता है। जिसमें नया डीएल आवेदन करने वाले …

लखनऊ, अमृत विचार। अब रात में एक बजे के बाद ही डीएल आवेदकों को डीएल बनवाने की तारीख मिलेगी। अभी तक रात 12 बजे के बाद सारथी फोर साफ्टवेयर पर वही आवेदक तारीख लेते पाते थे जिन्होंने पहले से ऑनलाइन फार्म भरकर फीस का भुगतान कर दिया होता है। जिसमें नया डीएल आवेदन करने वाले आवेदक तारीख नहीं ले पाते थे।

इसी वजह से नया डीएल आवेदन करने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए पोर्टल खुलने और बुकिंग शुरू होने के बीच एक घंटे का अंतर कर दिया है। ताकि नया डीएल आवेदक करने वाले आवेदक एक घंटे के भीतर डीएल का फार्म कर और फीस जमा करके रात एक बजे डीएल बनवाने की तारीख लेने के लिए अपना आवेदन कर सके।

संबंधित समाचार