Priyanka Chopra की फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखीं देसी गर्ल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म लव अगेन के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने यह जानकारी दी है कि फिल्म 05 मई को रिलीज होने वाली है। 

https://www.instagram.com/p/CrqJaATLTf2/

ट्रेलर के शुरू होते ही प्रियंका चोपड़ा येलो आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो कि अपने बॉयफ्रेंड की मौत से सदमे में हैं।

https://www.instagram.com/priyankachopra/

वहीं रॉब बर्न्स एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं जिन्हें प्रियंका से प्यार हो जाता है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मौजूद होंगी। 

ये भी पढ़ें:- 'स्टारडम' से बतौर निर्देशक डेब्यू करेंगे Aryan Khan, पढ़ें डेब्यू प्रोजेक्ट के डिटेल्स

संबंधित समाचार