मुरादाबाद : गोकशी के तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। गिरोह बनाकर गोकशी व मांस तस्करी करने के तीन आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक मूंढापांडे रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मझोला पीर का बाजार करूला निवासी शहजाद, उसके भाई जावेद और कटघर के मोहल्ला अनवारनगर करूला निवासी नाजिम गिरोह बनाकर पशुओं की तस्करी, गोकशी, गोमांस तस्करी आदि घटनाओं में लिप्त हैं।
गिरोह का सरगना शहजाद है। जबकि उसका भाई जावेद और आरोपी नाजिम शहजाद के इशारे पर वारदात को अंजाम देते हैं। तीनों के खिलाफ पूर्व में भी गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों की सूची डीएम कार्यालय में भी सूचीबद्ध कराई गई है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी
