धानाचूली: देवनगर के तोक नौबन में बारिश के चलते 10 परिवारों के मकान खतरे की जद में
धानाचूली, अमृत विचार। बीते दिवस से हो रही बारिश से धारी ब्लॉक के ग्राम सभा देवनगर के तोक नौबन में अधिक बारिश के चलते 10 परिवारों के मकानों को ख़तरा बन गया है। वही बारिश से ग्रामीणों के भवन के पास और खेतो में मलुवा आ गया है। जिस कारण खीमानन्द, नंदाबल्लभ , हरीश चद्र भैरव दत्त, कलावाती देवी, पूरन चंद्र आनंदबल्लभ , हिमांशु ब्रजवासी के मकानों को नुकसान की सम्भावना बनी हुई है।
विधायक कैड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियो को फोन कर कहा जिन जिन ग्रामीणों को नुकसान हुआ है वहाँ टीम भेज कर ग्रामीणों को हुए नुकसान का आकलन कर मुवावजा देने के निर्देश दिए है। साथ ही विधायक कैड़ा ने अधिकारियो से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,रामगढ़ भीमताल में जहाँ भी बारिश से नुकसान हुआ है नुकसान का आकलन करने को कहा है।
वहीं तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अभी किसी मकान में मलवा नही आया है । खेतो में मलवा आने से फसलों को नुकसान पहुँचा है। साथ ही सभी परिवारों को एहतियातन तौर पर पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय में रहने के निर्देश दिए है। वही मोके के लिए टीम रवाना हो गयी है।
