बरेली : दो दिन तक रहेगी बारिश, अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29 डिग्री पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकतम तापमान में सामान्य से 10 डिग्री की दर्ज की गिरावट

बरेली, अमृत विचार। बारिश की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तीन दिन से हो रही बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री लुढ़ककर 29.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मई के पहले दिन में धूप-छांव का खेल चला और शाम को तेज बारिश से ठंड बढ़ गई।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में पारा लगातार लुढ़क रहा है। पिछले 10 दिन पहले जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे तो वहीं अब मौसम ठंडा हो गया है। रात में गर्म कपड़ों की भी जरूरत पड़ रही है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार अगले दो दिनों तक रात के तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा, लेकिन दिन में गर्मी से राहत रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली : देरी से आए आठ कर्मी, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लगाई अनुपस्थिति

संबंधित समाचार