दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया, जिसमें मांग की गई है कि  केजरीवाल को अपने आवास को आम जनता के लिए खोलना चाहिए ताकि वे देख सकें कि मुख्यमंत्री कितने शानदार तरीके से रह रहे हैं।

धरने में सांसद डॉ. हर्षवर्धन एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी समेत अन्य नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।  हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, केजरीवाल को अपना बंगला आम लोगों के लिए खोल देना चाहिए ताकि वे उनके लिए किए गए नवीनीकरण को देख सकें।

मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कई मीडिया रिपोर्टों हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को मीडिया को राज महल देखने की अनुमति देनी चाहिए ताकि लोग देख सकें कि यह कैसा दिखता है। कुछ दस्तावेजों के सामने आने के बाद भाजपा ने यह विरोध प्रदर्शन किया। दस्तावेजों में कथित तौर पर दिखाया गया है कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री के आवास पर सौंदर्यीकरण कार्यों में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

ये भी पढ़ें : मजदूर दिवस : दुनिया भर में श्रमिकों ने काम की बेहतर स्थितियों को लेकर रैलियां निकाली 

संबंधित समाचार