UP Nikay Chunav 2023: मेट्रो पर सवार हो अखिलेश ने किया लखनऊ में चुनाव प्रचार, सरकार पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ मेट्रो के जरिये निकाय चुनाव का प्रचार किया। मेट्रो की सवारी कर शहर के विकास को लेकर समाजवादी पार्टी का दावा ठोंका। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मेट्रो में सवार होकर नये अंदाज में दिखे। महानगरों में बीजेपी के मुकाबले पिछड़ने वाली समाजवादी पार्टी ने प्रचार का नया दांव खेला है। अखिलेश ने गोमती नदी के किनारे बने नाले और कब्रिस्तान वाले इलाके में प्रेस कान्फ्रेंस भी की। 

अखिलेश यादव ने श्रृंगार नगर से भूतनाथ तक मेट्रो की सवारी की साथ ही लखनऊ से सपा की महापौर प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया, उनके साथ समाजवादी पार्टी लखनऊ महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी मेट्रो में सवार थी। अखिलेश के साथ सपा समर्थकों की भारी भीड़ थी। अखिलेश रास्ते में पड़ने वाले हर मेट्रो स्टेशन पर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव पर बोलने के साथ वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने मेट्रो एक्सटेंशन नहीं किया, क्योंकि सपा ने ये बनाई थी आज अगर मेट्रो पूरे शहर में होती तो न केवल साफ़ सुथरी होती बल्कि जाम से जनता को निजात मिलती, मैं कह सकता हूं कि ये पहली मेट्रो है जो बिना कॉस्ट बढ़ाए बनाई गयी है। 

रिवर फ्रंट नए और पुराने लखनऊ को जोड़ता है ये देश का सबसे अच्छा रिवर फ्रंट है। इस गोमती से जुड़ने वाले नाले को लेकर अगर इसमें 900 मीटर इस सरकार ने काम किया होता तो ये गोमती साफ़ हो जाती और लोगों के पास घूमने की जगह होती। ये नाला जो पीछे दिखाई दे रहा है, इसे देखिए की तरह से नदी में नाला बह रहा है। ये नाला भी बीजेपी का विकास है कोरोना के समय सरकार ने यहां बैरिकेडिंग लगा दी थी कि जलती हुई चिता न दिखे। 

आज लखनऊ में आईपीएल भी चल रहा है और इकाना में जो हमने बनाया है मेरी आपसे अपील की बीजेपी को हटाओ क्योंकि बीजेपी सिर्फ गंदगी फैला रही है ये जो पीछे ऊंची बिल्डिंग दिख रही है ये जेपीएनआईसी है और इसका काम रोका दिया। इसमे हेलीपैड है लेकिन सीएम इस पर उतरने से डरते हैं। आज तो इसको बनाने वाला भी बीजेपी में आ गया अब तो बना दें ये सरकार।

यह भी पढ़ें:-शर्मनाक: न स्ट्रेचर मिला, न ही शव वाहन, गोंडा में बेटी के शव को गोद में उठाकर बाइक से घर ले गया पिता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता