Haldwani News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बताया जाता है कि नौसर खटीमा ऊधमसिंहनगर निवासी सरस्वती देवी (21) पुत्री राजेश की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें-
परिजन जब मौके पर पहुंचे तो सरस्वती फंदे से लटक रही थी। आनन-फानन में परिजन सरस्वती को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Haldwani News: दमुवाढूंगा में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, अवैध क्लीनिक व मेडिकल स्टोर किया सील
