पश्चिम बंगाल अकेला ऐसा राज्य जिसका बकाया रोका जा रहा है : अभिषेक बनर्जी
कोलकाता/सिलीगुड़ी। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ही अकेला ऐसा राज्य है जिसका बकाया रोका जा रहा है। बनर्जी ने पंचायत चुनाव से पहले अपनी दो महीने लंबी जोनो संजोग यात्रा (जन संपर्क यात्रा ) के दौरान एक बैठक को संबोधित करते कहा कि पश्चिम बंगाल एकमात्र राज्य है जिसका बकाया रोका जा रहा है जबकि केंद्र ने अन्य सभी राज्यों का बकाया चुका दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 20 लाख परिवार हैँ जिन्होंने ‘ सौ दिनों का काम ’ के तहत काम किया है , लेकिन केंद्र द्वारा उनका वाजिब हक नहीं दिया जा रहा है जबकि मनरेगा बकाया का भुगतान 15 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए।
उन्होंने दोहराया कि राज्य का कोई भी निवासी यह नहीं कह सकता कि ममता बनर्जी सरकार ने लोगों पर आर्थिक बोझ डाला है। वहीं पैन को आधार से जोड़ने के लिए 1,000 रुपये मांगा जा रहा है जो अमानवीय है।उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर यह कहते हुए केंद्र को एक भी पत्र नहीं लिखने का आरोप लगाया कि दक्षिण दिनाजपुर में 5.5 लाख से अधिक व्यक्ति मनरेगा पर निर्भर हैं। तृणमूल कांग्रेस महासचिव ने कहा “ हम निष्पक्ष शासन में विश्वास रखते हैं। राज्य सरकार उन क्षेत्रों में भी कल्याणकारी सेवाएं प्रदान कर रही है जहां वह हार गयी थी।”
ये भी पढ़ें- संकटग्रस्त गो एयर ने ली दिवालिया कानून की ओट, सेवा में व्यवधान के लिए जताया खेद
