लखनऊ : 222 ट्रैफिक ब्लॉक के चलते गोमती एक्सप्रेस रहेगी प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड पर चिपियाना बुजुर्ग-दादरी के बीच चौथी लाइन के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण रेल प्रशासन ने लखनऊ मण्डल से चलने वाली गोमती एक्सप्रेस का निरस्तीकरण रिशेड्युलिंग, रेग्यूलेशन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या-12420 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 4 व 6 मई को गाजियाबाद से 50 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। वहीं 12419 व 12420 गोमती एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में 7 मई को निरस्त रहेगी।

ये भी पढ़ें - Nagar Nikay Chunav 2023 : 5 मई को बस्ती आएंगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह

संबंधित समाचार