बरेली : विधवा पेंशन रोकने का मामला...सत्यापन में जिंदा महिला को दिखाया मृत, सचिव निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदपुरा की सोमवती ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से की थी शिकायत

बरेली, अमृत विचार। सत्यापन में सचिव ने जिंदा महिला को मृत दिखाकर विधवा पेंशन रोक दी। महिला ब्लाक और तहसील स्तरीय अधिकारियों के चक्कर काटकर यह साबित करने की कोशिश में जुटी है कि वह जिंदा है। बीते दिनों पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शिवाकांत द्विवेदी से शिकायत की। डीएम ने जांच कराई तो सच्चाई सामने आई। मामले में डीडीओ ने संबंधित सचिव को निलंबित कर बहेड़ी ब्लाक से संबद्ध कर दिया है। वहीं, बीडीओ को मामले की जांच सौंप गई है।

नवाबगंज तहसील के ब्लाक भदपुरा की सोमवती के पति प्यारेलाल की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। जैसे-तैसे उनकी विधवा पेंशन बनी। इसके बाद लगातार पेंशन आती रही। कुछ महीने पहले अचानक पेंशन पर रोक लगा दी गई। वह पेंशन की आस में अधिकारियों से पास पहुंचीं मगर उनकी सुनवाई नहीं हुई।

4 फरवरी को वह नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के पास पहुंचीं और शिकायत की। जांच में पता चला कि सचिव राजू सिंह की ओर से किए गए सत्यापन में महिला के मृत होने की रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी आधार पर उनकी पेंशन रोक दी गई थी। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सचिव को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय जांच बीडीओ बहेड़ी को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली : घर-घर जाकर कुंडी भर खटखटाते रहेंगे तो भाजपा की जीत सुनिश्चित- धर्मपाल सिंह 

संबंधित समाचार