पीएम मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी जन्मदिन की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। गहलोत बुधवार को 72 वर्ष के हो गए। उनका जन्म तीन मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है। उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

ये भी पढे़ं- देश में कोरोना के 3,720 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस की संख्या 40 हजार के पार

 

 

संबंधित समाचार