साइबर सुरक्षा एवं बचाव: इंटरनेट पर मिल रहे फर्जी जॉब ऑफर से छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को छात्र छात्राओं को “साइबर सुरक्षा एवं बचाव” के संदर्भ में जानकारी दी। कहा कि इंटरनेट पर मिल रहे फर्जी जॉब ऑफर से सावधान रहें। फेसबुक पर किसी अजनबी का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने में सावधानी बरतें। किसी भी लिंक को बिना पड़ताल किए ना खोलें। अपना बैंक खाता, निजी डिटेल ओटीपी नंबर किसी से शेयर न करें।

साइबर सेल द्वारा देवा थाना क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुजीबपुर में साइबर पर क्लास लगाई।  छात्र-छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स से खुद को सुरक्षित करने, अजनबियों से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते समय सतर्क रहने, फर्जी जॉब आफर से सावधान रहने, अपना बैंक खाता या कोई निजी डिटेल शेयर न करने, लॉटरी स्कैम जैसे ईमेल, मैसेज और फोन कॉल का जवाब न देनें एवं अनवेरिफाइडअज्ञात स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करने से बचने की जरूरत है। असत्यापित लिंक पर क्लिक करना घातक हो सकता है, किसी भी झांसा या प्रलोभन देने वाले हाइपरलिंक, वेबलिंक्स , यूआरएल को खोलने से बचें।  ये आपकी निजी और वित्तीय जानकारियों को जोख़िम में डाल सकते हैं । साइबर अपराध की शिकायत और तत्काल मदद के लिए गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सहायता ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें - वाराणसी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एनडीआरएफ ने बचाई ड्राइवर की जान  

संबंधित समाचार