बरेली: दो महिला तस्करों समेत चार गिरफ्तार, तीन किलो अफीम बरामद
बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने स्मैक तस्करी करने के आरोप में दो महिला तस्करों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने तीन किले अफीम भी बरामद की है। सभी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि यह लोग शहर से अफीम खरीद कर बदांयू में खपाने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बिशारतगंज को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी तादात में चार अफीम तस्कर अफीम को रामगंगा पुल के पास से लेकर जा रहे है, तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने तीन किलो अफीम बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से बदायूं की एक महिला को अफीम सप्लाई करने को दे रहे थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शहजिल अंसारी, मोहम्मद उवैस, कुमारी सोनिया और हुस्न बानो बताया है। सभी के खिलाफ मुकदजा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग बेटी से दबंग ने किया दुष्कर्म, महिला से बोला- मैं हूं लल्ला गद्दी का रिश्तेदार...
