Farrukhabad में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा का खिलेगा कमल, विरोधियों की जमानत होगी जब्त
Farrukhabad में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे।
फर्रुखाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकारी बनानी है। अब हम सबकों ट्रिपल इंजन की सरकारी बनानी हैं।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश में हर जगह कमल खिल रहा है। जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाया है अब ट्रिपल इंजन की बनानी हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस कहीं नहीं है, हर ओर कमल ही कमल है। साइकिल को पंचर हो गई है, अब पहिलया अलग करना है। सभा को संबोधित करने से पहले उप मुख्यमंत्री ने गुरुगांव देवी मंदिर में पहुंच कर मां की पूजा अर्चना की।
शहर के गुरुगांव देवी मंदिर परिसर में नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का माहौल बनाने के लिए बुधवार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में आए। 2.47 बजे उनका हेलीकाप्टर उतरा। जिसे देखने के लिए खेतों की ओर लोग दौड़ पड़े। हेलकाप्टर से उतरने के बाद जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद और विधायक के साथ गुरुगांव देवी मंदिर में पहुंचे। वहां माता की पूजा अर्चना की।
इसके बाद सभा स्थल पर पहुंचने पर फूलों की माला पहना कर भाजपा नेताओं ने स्वागत किय गया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में कमल का फूल खिल रहा है। फर्रुखाबाद क्या पीछे रह जाएगा, नहीं यहां भी कमल खिला कर आगे रहना है। दो नगर पालिका और सात नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है। जब ऐसे कार्यकर्ता प्रत्याशी होते है, जिनको आपको को वोट भी देना है, नोट भी देना है और समर्थन भी देना है।
यह गरीबी और अमीरी का चुनाव हो गया है। 2014 में लोकसभा चुनाव में एक तरफ चाय बाले मोदी और दूसरी तरफ देश में साठ साल से राज कर रही कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद भी जनता का आशीर्वाद 56 इंच वाले मोदी जी को मिला और प्रचंड बहुमत से सरकार बनी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकारी बनी है अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। 2024 में लोक सभा का चुनाव है। अभी निकाय चुनाव है।
इसलिए आगाज जोरदार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमल पर वोट दे, साईकिल तो पंचर हो गई है। अब उसका पहिया अलग करना है। सपा सरकार में प्रदेश में दंगा, कारोबारियों का पलायन हुआ, लेकिन जब से प्रदेश में कमल खिला है तब से चारो तरफ विकास की गंगा वह रही है। कमल का फूल सुशासन का प्रतीक है। निकाय चुनाव में विरोधियों की जमानत जब्त होगी। इसलिए सपा, बसपा व कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है।
भाजपा की सरकार में कानून का राज है। नरेंद्र मोदी की आठ साल की सरकार में भारत का मस्तक विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है। उन्होंने कर्नाटक के बजरंग दल के मामले में कांग्रेस को घेरा और कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को पागलपन का दौरा हुआ है। नगर निकाय चुनाव में मतदाता 75 प्रतिशत भाजपा के साथ है और 25 प्रतिशत विरोधियों के साथ। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर जिले में कमल खिलाफ की जनता से अपील की।
इस दौरान एमएलसी अरुण पाठक, भाजपा जिला रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सपा से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत व नगर पालिका सदर की प्रत्याशी सुषमा गुप्ता समेत कायमगंज नगर पालिका और सात नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे।
