Pilibhit: बाहरी प्रत्याशी थोपने वाली भाजपा से जनता बौखलाई, सपा को मिल रहा समर्थन- नफीस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी ने दर्जनों महिलाओं के साथ मांगे वोट

फोटो- वोट मांगती सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी

पीलीभीत, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी ने दर्जनों महिलाओं व समर्थकों के साथ शहर के कई मोहल्लों में जनसम्पर्क कर वोट मांगे। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी के पति व वरिष्ठ सपा नेता नफीस अहमद अंसारी ने भी सपा नेताओं व समर्थकों के साथ जनसम्पर्क किया और समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी ने शहर के मोहल्ला गौड़ी, शेर मोहम्मद, देशनगर, बुजकसावान, गुलाबी का खेत में घर घर जाकर जनसंपर्क कर शहर के बाशिंदों की सुविधाओं के लिए वोट मांगे और कहा कि पिछले 15 सालों से पालिका में लूटखसोट चलती रही। भाजपा ने पालिका के काले कारनामों को हमेशा संरक्षण ही दिया है।

उन्होंने अपने हक में मतदान की अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर रोशनी, सफाई और अन्य असुविधाओं से सभी वर्गों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वरिष्ठ सपा नेता नफीस अहमद अंसारी ने भी शहर के बेलों का चौराहा, कमल्ले का चैराहा मोहल्ला भूरे खां, मुनीर खां, अशरफ खां, कबीर खां में जनसंपर्क शहर के चौतरफा विकास, सौंदर्यीकरण व आमजन की बेहतर सुविधाओं के लिए सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि बाहरी प्रत्याशी थोपने वाली सत्ताधारी भाजपा सपा की प्रत्याशी के भारी जनसमर्थन से बौखलाई हुई है और कुछ प्रत्याशियों का आर्थिक पोषण कर गुमराह कर रही है। नगर में आम जनता के लिए बेहतर, व्यवस्थित पथ प्रकाश, जलापूर्ति, सड़क निर्माण और साफ सफाई जैसी सुविधायें हैं ही नहीं।

उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष जगवेद सिंह जग्गा, वरिष्ठ सपा नेता बालकराम सागर, कमलेश परिहार, मुजाहिद इस्लाम खां, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, डिंपल गौड़, सैय्यद आसिफ अली कादरी, अमित पाठक, तसलीम खां, शरद जायसवाल, जमीर खां, अकबर अहमद अंसारी, इम्तियाज अल्वी, जिया उल इस्लाम फैज शाह खां, आसिफ खां, हसीन मंसूरी, अजहर उसमानी, आफाक मलिक, तस्लीम शम्सी सहित काफी संख्या में सपा नेताओं ने भी जनसंपर्क किया।

यह भी पढ़ें- Pilibhit: एकाधिकार से टिकट का आवंटन, खुल गए विनाश के द्वार...भाजपा प्रत्याशी पर पूर्व मंत्री ने साधा निशाना 

संबंधित समाचार