बरेली : शोध छात्रों को 15 मई तक जमा करने होंगे आवेदन
29 और 30 मार्च से भरे जा रहे हैं संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा फार्म
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कई शोधार्थियों के शोध उपाधि पत्र में टंकन त्रुटि हो गई है। विश्वविद्यालय ने शोधार्थियों को इसमें सुधार के लिए 15 मई तक आवेदन के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कई शोध छात्रों के शोध का प्रस्तुतीकरण होगा। इसकी सूचना भी शोध निदेशालय की वेबसाइट पर जारी की गई है। शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने सूचना जारी की है कि विभिन्न विषयों के शोधार्थियों के द्वारा जमा किए गए शोध प्रारूप में शोध उपाधि समिति के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया जा चुका है।
इसके बाद सभी शोधार्थियों को शोध उपाधि पत्र भी जारी किया जा चुका है। सभी शोधार्थी जिनके शोध उपाधि पत्र में टंकण त्रुटि हो गई है, उन्हें अपना शोध पत्र शोध निदेशालय में 15 मई तक जमा करना होगा। जिनकी शोध रूपरेखा में शोध समिति ने संशोधन का सुझाव दिया है, उन्हें संशोधित रूपरेखा दोबारा शोध निदेशालय में पांच प्रतियों में 15 मई तक जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें- बरेली : तालाबों से कब्जे हटे तो उजड़ जाएंगी शहर में बसी कई कॉलोनियां
