Nikay Chunav 2023 : महानगर के 578 बूथों पर मतदान शुरू, अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
महापौर के लिए 12 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में, 70 वार्डों में से 68 पर पार्षद प्रत्याशियों के लिए चल रहा मतदान
मुरादाबाद नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतों में मतदान जारी
मुरादाबाद। नगर निगम के महापौर के 12 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत मतदान आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर ईवीएम का बटन दबा रहे हैं। कई बूथों पर मतदान एजेंटो की टोकाटाकी के बीच कुछ देर से वोटिंग शुरू हुई।
महापौर पद के 12 प्रत्याशियों आम आदमी पार्टी के चंदन भट्ट, एआईएमआईएम के मुस्तुजाब अहमद, बसपा के मोहम्मद यामीन, कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान, भाजपा के विनोद अग्रवाल, सपा के सैय्यद रईस उद्दीन और निर्दलीय अनवर, जूही शबनम, नितिन, मासूमा निजाम, मुद्दसिर और शाहिद के बीच मुकाबला है।
नगर निगम के दो वार्डों 34 और 57 में सपा और भाजपा के एक एक प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद केवल 68 वार्ड पार्षदों के लिए मतदाता वोट डाल रहे हैं। हालांकि महापौर के लिए सभी 70 वार्डों में वोटिंग चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी आलोक वर्मा, युगराज सिंह आदि के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं पाकबड़ा सहित आठ नगर पंचायतों और दो नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा और बिलारी में अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के लिए भी वोटिंग चल रही है।
