गोंडा: पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़, तीन घंटे में 13.50 फीसदी मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा/अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में मतदान चल रहा है और पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के तीन घंटे के भीतर जिले में करीब 13.50 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। इन 3 घंटों में धानेपुर नगर पंचायत में सर्वाधिक 16% वोट पड़े हैं।

0286

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर सतत भ्रमणशील पोलिंग स्टेशनों का जायजा ले रहे हैं। जिले के तीन नगर पालिका बरसात नगर पंचायतों के 323 पोलिंग बूथों पर नगरीय सरकार के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।

युवा मतदाताओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में पहली बार वोटर बने युवा वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। तीन घंटे की मतदान प्रक्रिया में सुबह 10 बजे तक 13.50 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को लेकर आधी आबादी बेहद सजग नजर आ रही है। वहीं अफसर लगातार पोलिंग बूथों का जायजा ले रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शहर के सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज व जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज समेत अन्य मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और ड्यूटी में लगे अफसरों में सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। 

पहले तीन घंटे में कहां कितना मतदान 
परसपुर वोटिंग 11.68% ,
करनैलगंज 12.02, 
गोंडा सदर 7.38% 
कटरा 12% 
तरबगंज 11.3% 
बेलसर 15.67% 
धानेपुर 16% 
नबाबगंज 12.08%, 
मनकापुर 10.5% 
खरगूपुर 10.86%

यह भी पढ़ें:-Up Nikay Chunav Live: पहले चरण की वोटिंग जारी, लखीमपुर में भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर हमला

संबंधित समाचार