बहराइच: नगर निकाय के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लगी लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में नगर निकाय चुनाव में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायत की सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

Image 2023-05-04 at 11.00.44

आम लोगों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, पत्नी सुधा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान समेत अन्य ने मतदान किया।

0288
बहराइच के नयापुरवा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग नान्हू वर्मा मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

 

समय बढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ भी बढ़ रहा है। जरवल नगर पंचायत में मतदाताओं लाइन देखने को मिली। सुबह नौ बजे तक बहराइच नगर पालिका के लिए 8.33 प्रतिशत और नगर पंचायत रिसिया में सर्वाधिक 14.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
निकाय वार मतदान की स्थिति


निकाय                       मतदान प्रतिशत
बहराइच नगर पालिका    8.37%
नानपारा नगर पालिका     11.33%
नगर पंचायत रूपईडीहा     9%
नगर पंचायत जरवल          10%
नगर पंचायत मिहीपुरवा      11.45
नगर पंचायत पयागपुर       11.6%
नगर पंचायत कैसरगंज       13.5
नगर पंचायत रिसिया       14.75%
जिले में कुल मतदान प्रतिशत 11.25 प्रतिशत हुआ है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़, तीन घंटे में 13.50 फीसदी मतदान

संबंधित समाचार