प्रयागराज नगर निगम के लिए 11 बजे तक 8.95 प्रतिशत हुआ मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज नगर निगम में 100 वार्डों के लिए बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान के दौरान सुबह 11 बजे तक 8.95 प्रतिशत मतदान तथा नगर पंचायत के लिए 17.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महर्षि वाल्मिकी विद्यालय में मतदान करने के बाद कहा, ‘‘अपने क्षेत्र की सुरक्षा, समृद्धि और विकास के लिए प्रयागराज में मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में आप भी सहभागी बनें और प्रदेश में विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें।’’ 

प्रयागराज शहर (पश्चिम) से विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सिविल लाइंस स्थित गर्ल्स हाईस्कूल एंड कालेज में मतदान करने के बाद कहा, ‘‘भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है। प्रयागराज में कानून व्यवस्था जनता के लिए एक बड़ा विषय है। मुझे लगता है कि अबकी बार भाजपा के पक्ष में अधिक मत पड़ेंगे।’’ 

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिहाज से 67 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले अयोध्या जाम की गिरफ्त में, कई मार्गों पर फंसे लोग

संबंधित समाचार