अयोध्या: सीएम की रैली को लेकर खिरौनी में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन
अमृत विचार, सोहावल/ अयोध्या। नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज का चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ चुका है। भाजपा ने योगी-मोदी की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर मतदाताओं में दस्तक देकर चुनावी पारा चढ़ा दिया है। तय भाजपा-जय भाजपा के नारे के साथ भाजपा की सभी अनुसांगिक संगठन चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नजर आए तो विपक्षी दलों में हलचल बढ़ गयी है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री की जनसभा के बहाने भाजपा ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। दर्जनों वाहनों से सैकड़ों लोगों ने माँ ज्वाला देवी के स्थान से इकट्ठा होकर सुचित्तागंज बाजार, सोहावल चौराहा और मासूमगंज व जगनपुर होते हुए शहर की ओर कूच किया। चेयरमैन पद प्रत्याशी कविता रावत के साथ पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सरोज जायसवाल, चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सत्यनाम सिंह, वीरभद्र गुप्ता, धन्ना सिंह, अरुण तिवारी, धर्मेंद्र सिंह आदि की अगुवाई रही।
ये भी पढ़ें - Nagar Nikay Chunav 2023 : अंबेडकरनगर में ब्रजेश पाठक ने किया दो चुनावी जनसभा को संबोधित
