मध्यप्रदेश :  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में की तोड़फोड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जबलपुर (मप्र)। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। 

कांग्रेस ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा कि जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच 'नफरत फैलाने' वाले बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ ‘‘कड़ी और निर्णायक कार्रवाई’’ करने को प्रतिबद्ध है। इसमें कहा गया है कि कार्रवाई में ऐसे संगठनों के खिलाफ 'प्रतिबंध' भी शामिल होगा। इस घोषणापत्र का संघ परिवार ने कड़ा विरोध किया था।

बजरंग दल की स्थानीय इकाई ने एक दिन पहले कहा था कि वह यहां बलदेव बाग इलाके में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 30 मिनट तक प्रदर्शन करने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता हमारे कार्यालय में घुस गए और उन्होंने तोड़फोड़ की। घटना से आक्रोशित स्थानीय कांग्रेस विधायक और नेता शहर के कोतवाली पुलिस थाने गये जहां उनलोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शहर की पुलिस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है। 

ये भी पढ़ें- पटना हाइकोर्ट से नीतीश सरकार को बड़ा झटका, जातीय जनगणना पर लगाई रोक

संबंधित समाचार