रामनगर: पप्पी हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रामनगर, अमृत विचार। बीते  दिनों रामनगर के समीपवर्ती  लूटाबढ़ गांव निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता  पप्पी सागर हत्याकांड में बचे नामजद आरोपियो के अभी तक न पकड़े जाने पर एस पी सिटी  हरवंश सिंह के बयान से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। उन्होंने चेताया कि यदि इस मामले में फरार आरोपियों को नही पकड़ा गया तो उन्हें विवश होकर आंदोलन करना पड़ेगा।

इस दौरान बचे नामजद हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर गुस्साए विहिप ओर बजरंग दल के कार्यकर्ता  विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को साथ लेकर  कोतवाल रामनगर से वार्ता की । उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मृतक को जुआरी कहकर बनाम कर रही है जब कि कोतवाल अरुण सैनी ने भी माना है कि मृतक पप्पी सागर के ऊपर पूर्व में जुआ अधिनियम के अंतर्गत कोई मामला पंजीकृत नहीं है।

विहिप के  जिला मंत्री राजहंस ने कड़ा रोष जताते हुए कहा , एसपी सिटी एक जिम्मेदार अधिकारी है । अपनी प्रेस ब्रीफिंग में मृतक को जुए के कारोबार में लिप्त बताया गया ।राजहंस ने इस संदर्भ में  मौके पर ही एसएसपी से दूरभाष पर वार्ता की  । उन्होंने कहा , यदि रामनगर पुलिस ने  पूर्व में मृतक परिवार के घर में घुसकर जानलेवा मारपीट प्रकरण की  सही विवेचना कर अपराधियों को  जेल भेजा होता तो आज मृतक सागर हमारे बीच में होता। उन्होंने चेताया  यदि मामले का शीघ्र और सही अनावरण नही हुआ तो विहिप एवं बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा । इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री राज हंस, विहिप अध्यक्ष सूरज चौधरी ,विजेंद्र सिंह प्रखंड मंत्री किशोर शर्मा , हरदेश शर्मा शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार