रुद्रपुर: एसटीएफ ने स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसटीएफ और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर यूपी और उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर स्मैक की सप्लाई करता था। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में आंकी गई है। टीम ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

गुरुवार को खुलासा करते हुए एसटीएफ सीओ सुमित पांडे ने बताया कि बुधवार की देर शाम खबर मिली कि एक युवक बड़े पैमाने पर स्मैक की खेप लाने का प्रयास कर रहा है।

सूचना मिलते ही एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती रामपुर बॉर्डर के समीप स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने चेकिंग अभियान शुरू किया। कर दिया। टीम को देखकर युवक बाइक से भागने की कोशिश करने लगा तो टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीशान अहमद निवासी ग्राम निवासी जूठीया थाना शहजादनगर रामपुर यूपी बताया। टीम ने आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रामपुर और बरेली से स्मैक की खेप लाकर काशीपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ सहित यूपी के कई इलाकों में सप्लाई करता है और वह उत्तराखंड में करीब बीस दफा स्मैक की सप्लाई कर चुका है। पूछताछ में एसटीएफ को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जिसके बाद एसटीएफ स्मैक सौदागर के पूरे नेटवर्क को खोजने में जुट गई है।

संबंधित समाचार