हल्द्वानी: पिता के हाथ गिरा भ्रूण, भीड़ ने हत्यारा समझ लिया
हल्द्वानी,अमृत विचार। भ्रूण को दफनाने ले जा रहे पिता के हाथ से भ्रूण गिर गया और लोगों ने उसे हत्यारा समझ लिया। बीच सड़क तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।
पुलिस की मुताबिक सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती एक महिला का गर्भपात हो गया था। जिसके बाद उसका पति भ्रूण को दफनाने ले जा रहा था, लेकिन सुशीला तिवारी बाहर उसके हाथ से भ्रूण सड़क पर गिर गया।
यह देख गुजर रहे लोग सकते में आ गए। इसी बीच युवक को उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली और वह भ्रूण छोड़कर अस्पताल चला गया। सड़क पर पड़े भ्रूण से हत्या की अफवाह फैल गई। इसी बीच युवक वापस पहुंच गया। उसने भ्रूण पर दावा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि वह चिकित्सकों की सहमति के बाद ही भ्रूण को दफनाने जा रहा था।
