मतदान के दौरान धांधली, मतदाताओं को धमकाया गया : सपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान में धांधली की गई। मतदाताओं को डराया-धमकाया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वाराणसी के नगर निगम क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। गाजीपुर में सपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। फिरोजाबाद में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद में भाजपा नेताओं ने धावा बोलकर सपा के एजेंट से मारपीट की। मुरादाबाद नगर निगम क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर आईडी चेक करने के बहाने पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं को डराया-धमकाया।

इसी तरह, मैनपुरी में नगर पंचायत घिरौर में भाजपा नेताओं पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि गोरखपुर में हर बूथ पर सौ-सौ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। सपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, रविदास मेहरोत्रा, अरविंद कुमार सिंह व पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ राजपाल कश्यप शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : चित्रकूट : आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मनोज को उठाया !

संबंधित समाचार