लखनऊ : देर रात मतदान केंद्रों से रमाबाई स्थल पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम जमा करने के लिए पोलिंग पार्टियों की रमाबाई स्थल पर देर रात तक भीड़ लगी रही। मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियों के रमाबाई स्थल पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

जिला प्रशासन ने ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। पोलिंग पार्टियों से ईवीएम एवं अन्य चुनाव सामग्री रिसीव करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार भी शाम को ईवीएम जमा कराने की प्रक्रिया देखने रमाबाई स्थल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : मतदाताओं के दरोगा ने काटे चालान, महिलाओं से की अभद्रता

संबंधित समाचार