काशीपुर: किशोरी को बेचे जाने में रिश्तेदारों की भूमिका की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बिहार की किशोरी को काशीपुर में लाकर देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस रिश्तेदारों की संलिप्तता की जांच करेगी। पुलिस जांच करेगी कि क्या वाकई किशोरी को बेचा गया था या फिर रिश्तेदार इस बात से अंजान थे। मामले में पुलिस ने हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। उधर पुलिस मामले की तफ्तीश को चंडीगढ़ भी जाएगी। 

बता दें कि दो मई को आवास विकास की सामाजिक कार्यकर्ता राजकौर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि एक मई को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने सूचना दी कि एक संदिग्ध नाबालिग गर्भवती है। जिस पर नाबालिग ने पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य बताए। किशोरी ने बताया कि वह बिहार की निवासी है और चार माह पहले उसका अपहरण कर उसे यहां बेच दिया गया था।

जिसके बाद आरोपी उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर उससे देह व्यापार करा रहे हैं। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि बाकी की पुलिस तलाश कर रही है। उधर जांच में किशोरी को बेचे जाने की बात भी निकल कर सामने आई है।

वहीं चार माह से किशोरी से किसी भी रिश्तेदार ने संपर्क भी नहीं किया। जिसको लेकर पुलिस अब मामले में उसके रिश्तेदारों की संलिप्तता की जांच के साथ ही उसके चंडीगढ़ से यहां तक पहुंचने की जानकारी भी जुटाएगी। फिलहाल पुलिस नाबालिग के स्वस्थ होने व कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने में व्यस्त है। जिसके बाद पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी।

चार माह से किशोरी से किसी भी रिश्तेदार ने संपर्क नहीं किया है। वहीं किशोरी के बेचे जाने की बात भी सामने आई है। मामले में पुलिस किशोरी के रिश्तेदारों की संलिप्तता की जांच भी करेगी। नाबालिग के बयान और जांच के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई अमल में लाएगी।
-वंदना वर्मा, सीओ काशीपुर

 

संबंधित समाचार