बरेली: जंक्शन पर पेड वातानुकूलित वेटिंग हॉल शुरू, जानिए... एक घंटे के कितने देने होंगे रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन महीने से बरेली जंक्शन पर तैयार हो रहा वातानुकूलित वेटिंग हॉल शुक्रवार को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। अब ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री एसी वेटिंग हाल में बैठेंगे तो उन्हें 30 रुपये घंटे प्रति यात्री के हिसाब से चार्ज देना होगा।

अब टिकट दिखाकर वेटिंग हॉल में जाने की व्यवस्था खत्म हो गई है। मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन ने बीते दिनों फर्स्ट क्लास वेटिंग हॉल का संचालन एक प्राइवेट एजेंसी को सौंप दिया है। पूरी तरह से वातानुकूलित वेटिंग हॉल में यात्रियों के बैठने के लिए रंग बिरंगे सोफे डाले गए हैं।

इसके अलावा यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। यहां स्टॉल से यात्री चाय-कॉफी के अलावा स्नैक्स आदि ऑर्डर कर सकते हैं। पूर्व में वेटिंग हॉल में खाने पीने की सुविधा नहीं थी। पहले यात्री आरक्षित टिकट दिखाकर इसमें बैठ जाते थे, किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लगता था।

यह भी पढ़ें- बरेली: ठेकेदार ने बनाई अधूरी सड़क, मिनी बाइपास रोड पर सफर और खतरनाक

संबंधित समाचार