Breaking News : नोएडा में पेड़ से टकराई कार, बच्ची समेत तीन की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नॉलेज पार्क इलाके में एक कार एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग आगरा से एक शादी समारोह से वापिस दिल्ली आ रहे थे।     

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली निवासी कार्तिक गुप्ता (25) अपनी पत्नी शिवानी गुप्ता (23), उसकी बहन शीतल शर्मा (18), बुआ सुमन गुप्ता और तीन महीने के अपने बच्चे के साथ आगरा जिले में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कार से शनिवार सुबह करीब पांच बजे नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली आ रहे थे। उन्होंने बताया कि सेक्टर 160 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

ये भी पढ़ें - अमेठी में सचिवालय पास लगी बोलेरो ने सिपाही को मारी टक्कर  

संबंधित समाचार