गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगेस्टर के दो मामले में 17 और 20 मई को आएगा फैसला
गाजीपुर, अमृत विचार। मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या का प्रयास और गैंगस्टर के दो मामलों में एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 मई और 20 मई नीयत की है। बताते चलें कि साल 2009 में मोहम्मदाबाद थाने में धारा 307 के मामले और 2009 में ही करंडा थाना का गैंगस्टर एक्ट के मामले में यह तिथि निर्धारित की गई है।
बताते चलें कि साल 2009 में मीर हसन की तरफ से सोनू यादव पर जानलेवा हमले का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान 120 बी के तहत मुख्तार अंसारी को इसमें आरोपी बनाया गया था। जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू यादव बरी हो चुका है। वहीं दूसरा मामला 2009 में ही करंडा थाना क्षेत्र में कपिल देव सिंह हत्याकांड से जुड़ा है। दोनों मामले के समय मुख्तार अंसारी जेल में बंद थे।
ये भी पढ़ें - बस्ती: चार साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा
