हरदोई: समाजसेवी ने घायल गाय का करवाया इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई /बिलग्राम, अमृत विचार। जाति, धर्म व गो माता के नाम पर मर मिटने का दम भरने वाले तो बहुत हैं। पर जब वहीं गो माता कहीं घायल पड़ी कराह रही होती हैं, तो उनके दर्द को महसूस करने वाले बिरले ही मिलते हैं। कुछ ऐसा ही मामला बिलग्राम के बजरिया में देखने को मिला, जहां घायल गाय सप्ताह भर से तड़प रही थी, पर उसके इलाज व देखभाल के लिए कोई आगे नहीं आया। वह तो भला हो रेनू मिश्रा व उनकी टीम का, जो उसके इलाज को आगे आए।

बिलग्राम नगर  के वार्ड 19 में  एक गाय घायल व लाचार अवस्था में पिछले एक सप्ताह से कराह रही थी। लोग आते-जाते उसको देखते और मुंह फेर लेते थे। उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। वही रेनू मिश्रा  की नजर उस गाय पर पड़ी तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना अपनी टीम को  फिर क्या था, देखते ही देखते  पूरी टीम जुट गई। डाक्टर को बुला कर  इलाज व सेवा कराने लगे। शनिवार को भी उसका इलाज जारी रहा। 

रेनू मिश्रा ने बताया कि हमें जहां भी कोई गो वंशीय पशु घायल या बीमार अवस्था में दिखाई देता है, हम उसकी सेवा में जुट जाते हैं। या कहीं से कोई सूचना भी दे दे तो हम वहां पहुंचने का पूरा प्रयास करते हैं। आगे भी हमारा यह मिशन जारी रहेगा। इलाज के दौरान शिवम कटियार निशांत शुक्ला  सहित तमाम लोग गाय के इलाज में लगे रहे।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़े युवक को नीचे उतारा - देखें Video  

संबंधित समाचार