रामनगर: चर्चित पप्पी हत्याकांड के फरार दोनों आरोपी भी गिरफ्तार
रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने पप्पी सागर हत्याकांड के फरार चल रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बीते रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ता अरविंद उर्फ पप्पी सागर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इसमें चार लोगों पहले ही को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस हत्याकांड शामिल रजविन्दर सिंह उर्फ राजा निवासी कचनालगाजी थाना आईटीआई, काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर और रोहित पाटनी निवासी ग्राम पाटन थाना लोहाघाट जिला चम्पावत हाल निवासी निजड़ा फार्म सैनिक कालोनी थाना आईटीआई काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर फ़रार चल रहे थे।
उनकी तलाश पुलिस टीमों द्वारा लगातार की जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम पुलिस टीम काशीपुर क्षेत्र में रवाना थी तो मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि फरार आरोपी रजविन्दर उर्फ राजा व रोहित पाटनी कुन्डेश्वरी के देहात से निकलकर केलामोड़ होते हुए कहीं भागने की फिराक थे। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी करके दोनों को केलामोड़ काशीपुर से गिऱफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में उनके साथ एसएसआई अनीस अहमद, एसआई राजेश जोशी, एसआई तारा सिंह राणा, एसआई गगनदीप सिंह, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, कांस्टेबल ललित राम, कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
