आजम खां पर दर्ज मुकदमे पर अब चार सितंबर को होगी सुनवाई
मुरादाबाद/रामपुर/ अमृत विचार। सपा के कद्दावर नेता व रामपुर के सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां पर छजलैट थाने में दर्ज मुकदमे पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता की मौत के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले मे चार सितंबर को सुनवाई होगी। रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर …
मुरादाबाद/रामपुर/ अमृत विचार। सपा के कद्दावर नेता व रामपुर के सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां पर छजलैट थाने में दर्ज मुकदमे पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता की मौत के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले मे चार सितंबर को सुनवाई होगी।
रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के बाद जनवरी 2008 में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आतंकी हमले के कारण जगह-जगह सघन चेकिंग चल रही थी। कार के शीशों में काली फिल्म चढ़ी होने के कारण छजलैट थाने के सामने उनकी कार रोक ली गई। पुलिस कर्मियों ने जब फिल्म उतारने की कोशिश की तो आजम खां बिफर गए थे और उन्होंने बेटे संग वहीं पर धरना दे दिया था।
सूचना पर तमाम सपाई भी धरने में शामिल हो गए थे। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद धरना खत्म कराया। बाद में इस मामले में छजलैट थाने में आजम खां उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत तमाम सपाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। हालांकि बाद में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली। बाद में यह मामला स्थानीय एमपी-एमएलए कोर्ट मुरादाबाद स्थानांतरित कर दिया गया।
इस केस में आजम खां और अब्दुल्ला आजम की एक मामला अन्य सपाइयों से अलग चल रहा है। 24 जुलाई को पहली दफा इस मामले में आजम खां व अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश हुए थे। जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में फिर सीतापुर जेल भेज दिया गया था। सोमवार को इस केस की सुनवाई थी। लेकिन एक अधिवक्ता के निधन के कारण सुनवाई स्थगित हो गई। एडीजीसी मुनीश भटनागर ने बताया कि इस मामले में अब चार सितंबर को सुनवाई होगी।
