यूपी निकाय चुनाव 2023 : अलीगढ़ में गरजे सीएम योगी, कहा - जातिवादी लोगों का बंद हुआ कारोबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अलीगढ़ में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

दरअसल, यूपी में निकाय चुनाव का पहला चरण बीत चुका है। दूसरे चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दौरा कर जनता से मुखातिब हो रहे हैं। रविवार को उन्होंने अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी केवल जातिवाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जातिवादी और परिवारवादी सोंच रखने वालों ने युवाओं को तमंचा देने का काम किया। जबकि हमारी सरकार ने टेबलेट देने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने दंगों की बात करते हुये कहा कि भाजपा सरकार ने दंगों पर अलीगढ़ का ताला जड़ दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इसके अलावा नक्सल,आतंकवाद और अलगाववाद पर रोक लगी है। उन्होंने पीएम उज्जवला योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि होली दिवाली पर गरीबों को मुफ्त सिलेंडर दिये जायेंगे। 

सीएम योगी की जनसभा अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आयोजित हुई थी। सीएम योगी को सुनने के लिए भारी तादात में लोग जुटे थे। भीड़ को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


ये भी पढ़ें - मणिपुर में फंसे UP के छात्रों का CM योगी ने लिया संज्ञान, गृह विभाग को दिए मदद करने के निर्देश    

संबंधित समाचार