बस्ती में ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले - मायावती को बनाएं PM कैंडिडेट, विपक्ष के साथ रहूंगा शामिल
एक मंच पर आएं सोनिया गांधी, नितीश, मायावती और अखिलेश यादव
बस्ती, अमृत विचार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करनी है। तो सोनिया गांधी, नितीश कुमार, अखिलेश यादव और मायावती को एक मंच पर आना होगा। अगर ऐसा होता है तो उस गठबंधन में शामिल होने के लिए मैं मंच पर एक घंटे पहले पहुंच जाऊंगा।
सुभासपा-समाजवादी पार्टी गठबंधन पर महादेवा सुरक्षित सीट से जीते दूधराम की पत्नी नगर पंचायत नगर बाजार से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। रविवार को ओमप्रकाश राजभर उनके चुनाव प्रचार करने के लिए गनेशपुर पहुंचे थे। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि सभी विपक्षी दलों को मायावती को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाकर उनकी अगुवाई में चुनाव लड़ना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो यूपी में बड़ा गठबंधन खड़ा हो जाएगा और तब यूपी की 80 में से 65 से 70 सीट गठबंधन के खाते में आ जाएगी।
वहीं, इसके बाद गनेशपुर में जनसभा में राजभर ने केंद्र व राज्य सरकार से आशय आबादी को उनका हिस्सा देबे की भी वकालत की और लोगों से विकास करने वाले चेहरे को पहचान कर वोट करने को कहा। इस मौके पर महादेवा विधायक दूधराम समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव 2023 : अलीगढ़ में गरजे सीएम योगी, कहा - जातिवादी लोगों का बंद हुआ कारोबार
