मुरादाबाद : थोड़ा विलंब से पहुंची दो छात्राएं तो स्कूल में नहीं दिया प्रवेश, पिता ने जमकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नीट परीक्षा : अव्यवस्था के चलते केंद्रों पर हंगामा, गेट पर चढे़ अभिभावक, छात्रा को प्रवेश न देने पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी, उत्तर पुस्तिका लेकर गए छात्र को तलाशता रहा स्कूल प्रबंधन

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के 13 शिक्षण संस्थानों में बने 18 केंद्रों पर रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा अव्यवस्था और हंगामे के बीच हुई। 9300 छात्रों में से 9120 ने परीक्षा दी जबकि 180 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कई केंद्रों पर तलाशी में मनमानी और एक केंद्र पर निर्धारित समय से थोड़ा विलंब पहुंचने पर दो छात्राओं को गेट पर रोक दिया गया। इससे नाराज अभिभावक ने गेट पर चढ़कर हंगामा किया। वहीं, एक केंद्र पर अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका लेकर चला गया। जिसकी तलाश में देर शाम तक स्कूल में अफरा तफरी मची रही।

जिले में 13 शिक्षण संस्थानों में बने 18 केंद्रों पर नीट की परीक्षा के लिए 9300 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। जिसमें 9120 ने परीक्षा दी। 180 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र परिसर में विद्यार्थी को 1:30 बजे तक आना था। हालांकि बायोमेट्रिक हाजिरी का समय 1:45 बजे था। पीएमएस पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के अनुसार 1:18 मिनट पर रमशा पुत्री फुरकान निवासी अमरोहा गांव सिहाली जागीर पहुंची। लेकिन, प्रवेश पत्र की फोटो कापी न होने के कारण उसे लाने पर पर 1:25 मिनट पहुंची रमशा को प्रवेश नहीं दिया गया। उसके साथ दिल्ली रोड निवासी छात्रा हनी मोहन को प्रवेश नहीं मिला। जिस पर रमशा के पिता फुरकान ने जमकर हंगामा किया। वह स्कूल के गेट पर चढ़ गया, साथ ही स्कूल प्रबंधन को आत्महत्या की धमकी देते हुए 112 डायल कर पुलिस बुला ली। लेकिन, इस सबके बाद भी बात नहीं बनी। जिससे रमशा और हनी मोहन की परीक्षा छूट गई। 

वहीं, आर्यंस पब्लिक स्कूल के बाहर 1:20 बजे परीक्षा केंद्र का दरवाजा बंद कर दिया गया। वहां अभिभावकों को बच्चों को केंद्र में प्रवेश के लिए संघर्ष करना पड़ा। शाम 5:20 बजे पर परीक्षा छूटने के समय सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल की लापरवाही सामने आई। यहां रोल नंबर 13 का एक छात्र उत्तरपुस्तिका लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर चला गया। 45 मिनट केंद्र पर अफरा-तफरी मची रही। हालांकि बाद में छात्र खुद ही स्कूल पहुंच गया। उत्तरपुस्तिका मिलने पर स्कूल प्रबंधन राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : सुरक्षा चक्र पर नहीं भरोसा, ईवीएम की निगरानी में प्रत्याशियों का भी पहरा

संबंधित समाचार