अयोध्या: बड़ागांव बाजार को मिलेगी जाम से निजात, जल्द शुरू होगा चौड़ीकरण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़ागांव/अयोध्या, अमृत विचार। विकासखंड सोहावल क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के सतीचौरा चौकी से बड़ागांव बाजार होते हुए ड्योढ़ी बाजार अमानीगंज व रूदौली को जोड़ने वाली सड़क जाम से कराह रही है। अब इसके चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। जिसकी नाम जोख पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दी है। महोली बंधें से ड्योढ़ी बाजार तक 16 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाना है। यदि पीडब्लूडी की यह कवायद रंग लाई तो करीब बीस साल से जाम से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 
  
सोहावल विकासखंड का बड़ागांव बाजार बड़ा व्यस्त बाजार माना जाता है। जहां पर क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों के लोग खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में यहां के दुकानदारों के अतिक्रमण करने से जाम का झाम बना रहता था। ग्रामीण सहदेव गोस्वामी, कुंवर बहादुर सिंह, मो इसराइल, प्रधान काली प्रसाद विश्वकर्मा, मो  तसवर, भारत यादव बताते हैं कि बाजार में दो बड़े वाहन एक साथ पास होना टेढ़ी खीर है। जिससे दो पहिया, चार पहिया वाहन जाम में देर तक फंसे रहते हैं और आवागमन बाधित हो जाता है।
  
बड़ागांव बाजार में हुए अतिक्रमण की नाप कर रहे पीडब्ल्यूडी विभाग के एई अरुण तिवारी ने बताया महोली बंधे से ड्योढ़ी बाजार तक 16 किमी चौड़ीकरण किया जा रहा है। बताया कि बीच सड़क से बीस फिट दहिने और बाएं हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए निशान लगा दिया गया है। जल्द अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद चौड़ीकरण के लिए काम शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -यूपी निकाय चुनाव 2023 : अलीगढ़ में गरजे सीएम योगी, कहा - जातिवादी लोगों का बंद हुआ कारोबार    

संबंधित समाचार