मुख्यमंत्री बोले- शाहजहांपुर को हनुमत धाम, शहीद संग्रहालय दे रहा पहचान
शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शाहजहांपुर में चुनावी जनसभा की। उन्होंने शहीदों की नगरी को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि 2017 के पहले विरासत का सम्मान नहीं था। आज शहीद संग्रहालय बनवाया, ये विरासत का सम्मान है। आजादी की क्या कीमत होती है। इसका अहसास कराने वाला है, ये शहीद संग्रहालय एक नई प्रेरणा का केन्द्र बनेगा। हनुमत धान शाहजहांपुर को एक नई पहचान दे रहा है।
बदायूं में जनसभा करने के बाद करीब 03.16 बजे मुख्यमंत्री ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा समेत निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के पक्ष में सभा की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि दुनिया में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है।
मंच पर सीएम योगी के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जितिन प्रसाद समेत भाजपा के सभी प्रत्याशी मौजूद हैं। बता दें कि शाहजहांपुर में पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है। सीएम योगी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं बताते हुए कहा कि दुनिया में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत विश्वगुरू बनकर उभरा है।
कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। आज व्यापारी सीना तानकर चलता है। अपराधी गले में तख्ती डालकर चलते हैं। भयमुक्त वातावरण है। अब उपद्रव नहीं उत्सव हो रहे हैं। 2017 से पहले विरासत का सम्मान नहीं था। आज शहीद संग्रहालय बन रहा है। हनुमत धाम शाहजहांपुर को नई पहचान दे रहा है। मंच पर सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता समेत सभी विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जोरदार स्वागत
