Bareilly: काले कपड़ों पर लगी रोक, एनएसजी कमांडो रख रहे विशेष ध्यान
बरेली, अमृत विचार। योगी की जनसभा में जाने के लिए काले कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। इस दौरान जो लोग काले कपड़े पहन कर आए, उन्हें जाने से रोका गया। इसके साथ ही कमांडो द्वारा कड़ी सुरक्षा के दौरान चेकिंग की जा रही थी, मीडिया कर्मियों पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा था।
प्रयागराज में माफिया अतीक और अशरफ की हत्या होने के बाद से मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एनएसजी विशेष सतर्कता बरत रही है। मीडिया कर्मी उस कांड के बाद से संदेह के घेरे में हैं, भले ही सीएम के कार्यक्रम में जाने के लिए उनके प्रशासन द्वारा पास बनाए गए हों।
एनएसजी इतनी सक्रिय है कि पहली बार मीडिया के लिए जारी नाम वाली सूची एनएसजी कमांडो ने जिला सूचना अधिकारी से ली। एनएसजी कमांडो मीडिया गैलरी के पास ही तैनात किया गया है। बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट जिससे सीएम को गुजरना है। वहां पर भी कड़ी सुरक्षा है। किसी को भी यहां पर भटकने नहीं दिया जा रहा है। इस गेट से सिर्फ सीएम की ही गाड़ी अंदर जाएगी और किसी की भी एंट्री नहीं होने देने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: सीएम योगी की जनसभा से पहले बिगड़ा मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से प्रशासन की बढ़ी परेशानी
