UP Nikay Chunav 2023 : Etawah में निकाय चुनाव में 14 जोन बने, 29 सेक्टर में मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
इटावा में निकास चुनाव में 14 जोन बने।
इटावा में निकास चुनाव में 14 जोन बने। 29 सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। इन सभी में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले में लगभग 63 संवेदनशील बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
इटावा, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 जिले में 6 निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। ऐसे में चुनाव के लिए इटावा,भरथना व जसवंतनगर नगर पालिका समेत बकेवर, इकदिल, लखना नगर पंचायत को कुल 14 जोन व 39 सेक्टर में बांटा गया है। इन सभी में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले में लगभग 63 संवेदनशील बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिससे मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके साथ ही मतदान की पारदर्शिता बनी रहे। लोग सुरक्षित रूप से मतदान कर सकें इसके लिए भी प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से अपने बूथों का निरीक्षण कर ले और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करा लें।
सभी अपने पास रूट चार्ट व बूथ की व्यवस्था के संबंध में दिए गए निर्देशों की पुस्तिका भी रखेंगे। जिससे 10 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद बूथ पर किसी प्रकार की अव्यवस्था का उन्हें सामना न करना पड़े। साथ ही पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा व उनके रहने खाने की व्यवस्था को लेकर भी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए शासन व पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया जा रहा है।
इसके अलावा पीएसी की भी डिमांड प्रशासन द्वारा की गई है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान में मतदान प्रतिशत की कमी को देखते हुए प्रशासन अब अगले कुछ दिनों तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। दरअसल निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत की कमी के कारण मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए घरों से निकले। जिले में 11 मई को मतदान होना है। पिछले निकाय चुनाव में मात्र 48 प्रतिशत ही वोट परसेंटेज रहा था ऐसे में इसे बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।
