बदायूं पहुंचे सीएम योगी, बोले- नो कर्फ्यू... नो दंगा, अब यूपी में सब चंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बदायूं के इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले दंगे होना आम बात थी। आज नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले व्यपारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। गुंडे माफिया हावी रहते थे। मां- बहनें को सड़कों पर निकलना मुश्किल था। मगर आज माफिया सिर उठाकर नहीं, सिर झुकाकर जलते हैं। यूपी से माफिया-गुंडे पलायन कर गए या फिर गले में पटिटका लगाकर आत्मसमर्पण कर रहें है। पहले प्रदेश में गोतस्करी और गोकशी होती थी। अब दीपोत्सव बनाए जा रहे हैं। यूपी दोपोत्सव की पहचान बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले युवाओं के हाथों में तंमचा दिखाई देता था। आज उन्हीं हाथों में टैबलेट दिखाई दे रहा हैं। जिससे प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीकी के साथ स्वरोजगार से जुड़ेंगे। अब उत्तर प्रदेश विकास का इंजन बन चुका हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल समिट में यूपी में उद्योग लगाने के लिए सरकार को 35 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। इन औद्योगिक प्रतिष्ठानों से एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए डबल इजंन की सरकार लगातार काम कर रही हैं।

इससे पहले सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासशील सोच का परिणाम ही है कि अब उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन के नए अवसर पैदा हो रहे हैं, जिससे प्रदेश का युवा रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश में बाहरी उद्योगपति अपने उद्योग लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना कॉल से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। दस करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत से जोड़ा गया है, जिन्हें पांच लाख का बीमा कवर दिया जा रहा है। भारत में यह पहली बार हो रहा है कि हर गरीब को छत, मिली हैं। 54 लाख गरीबो को आवास दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि उज्जवला कनेक्शन धारकों को दीपावली और होली पर रसोई गैस निशुल्क दी जाएगी। 

सीएम ने कहा कि जिस ब्रिटेन से आजादी मिली भारत उस देश को पछ़ाड़कर आज विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इस अमृतकाल में भारत जी 20 के बीस बड़े देशों के सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है। अब भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। हाईवे, रेलवे, मैट्रो, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज भारत की पहचान बन गए हैं। भारत 70 वर्ष बाद अमृत महोत्वसव मना रहा है।

अब चार घंटे में पहुंच जाएंगे प्रयागराज 
सीएम योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं से होते हुए गुजर रहा है। एक ओर से मेरठ जुड़ेगा और दूसरी तरफ प्रयागराज। गंगा एक्सप्रेस बनने के बाद दिल्ली जल्दी पहुंच जाएंगे। प्रयागराज का रास्त चार बदायूं से चार घंटे का होगा। इससे बदायूं एक डेस्टिनेशन के हब के रूप में उभरेगा। हमारी सरकार हर घर जल योजना के तहत यहां शुद्ध पेयजल पहुंचाने जा रही है। बदायूं में सीवर लाइन का काम बहुत जल्द शुरू करने जा रहे हैं।

मुख्य रूप से ये रहे मौजूद
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्वेश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक राजीव सिंह उर्फ बब्बू भइया, हरीश शाक्य, एमएलसी बागीश पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीके भारद्वाज, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव व एमपी सिंह, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य और नगर पालिका बदायूं चेयरमैन पद प्रत्याशी दीपमाला गोयल समेत सभी नगर निकायों के प्रत्याशी मौजूद रहे। संचालन जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने किया।

यह भी पढ़ें- बदायूं: नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी भाजपा- भूपेंद्र सिंह

संबंधित समाचार