कालाढूंगी: दो झोपड़ियों में आग से सारा सामान जला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। गडप्पू में दो मजदूरों की झोपड़ी में आग लगने से सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। 

रविवार को गडप्पू पुलिस व वन चौकी के पास रहने वाले करन सिंह व ओम प्रकाश व उनके परिवार रोज की तरह मजदूरी करने चले गये। छोटे बच्चे घर पर खेल रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से उनकी झोपड़ी में आग लग गयी। आस-पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने के लिए बाल्टियों से पानी डाला, परंतु हवाओं के कारण आग भड़कती चली गई।

देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने दोनों झोपड़ियों को स्वाहा कर दिया। करन सिंह व ओम प्रकाश ने बताया कि आग में जरूरी कागज, 20 हजार की नगदी, तीन हजार का चेक, तीन तोला सोने के जेवर, चांदी, 6 कुंटल गेहूं, राशन, कपडे़, बिस्तर जल गया। तन के कपड़ों के सिवा परिवार के पास कुछ भी नहीं बचा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।  

 

संबंधित समाचार